भावनपुर में मूर्ति तोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Apr 07, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - गांव किनानगर रोड पर स्थित प्राचीन जहारवीर मंदिर की मूर्ति को एक अज्ञात युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना की जानकारी मंदिर के सेवक ओमकार नाथ को मंगलवार सुबह मिली, जिसके बाद गांव के लोग एकत्रित हुए और आक्रोश व्यक्त किया। मामले की जांच सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने शुरू की।

गांव किनानगर रोड पर बने प्राचीन जहारवीर मंदिर में मूर्ति को सोमवार रात अज्ञात युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मंदिर की सेवा कर रहे महाराज ओमकार नाथ को लगी। जिस पर मामले की जानकारी खेत मालिक बॉबी को दी। सूचना पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया। इस दौरान सीओ सदर देहात सुधीर कुमार मय फोर्स पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


