टीम एलुमनाई ने आईआईएमटी टीम को हराया

Feb 16, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - आईआईएमटी विवि के क्रिकेट ग्राउंड पर पुरातन छात्र की टीम ने आईआईएमटी क्रिकेट टीम के खिलाफ मैत्री मैच खेला। एलुमनाई ने यश के 65 रन की मदद से 156 रन बनाए। आईआईएमटी टीम ने 149 रन बनाए, जिसमें प्रीत ने 38 रन और शुभम ने दो विकेट लिए। खेल के अंत में विजेता टीम को बधाई दी गई।

टीम एलुमनाई ने आईआईएमटी टीम को हराया

आईआईएमटी विवि के क्रिकेट ग्राउंड पर पुरातन छात्र की टीम एलुमनाई बनाम आईआईएमटी क्रिकेट टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया। टीम एलुमनाई ने यश के 65 रन की बदौलत 156 रन बनाए। आईआईएमटी से देबज्योति ने तीन विकेट हासिल किए। आईआईएमटी की टीम 149 रन ही बना पाई। प्रीत ने 38 रन बनाए। शुभम तेवतिया ने दो विकेट लिए। डिप्टी एलुमनाई कोऑर्डिनेटर शीना अग्रवाल ने बताया कि सभी पुरातन छात्र आईआईएमटी की क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईआईएमटी विवि की स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी। शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ वी.एस. पटियाल, निदेशक प्रशासन डॉ संदीप कुमार, डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविंदर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।