...तो इस गर्मी में नहीं मिलेगी आपकी फेवरेट कोल्ड ड्रिक कैन
देश में दो बड़ी कैन बनाने वाली कंपनियों की प्रोडक्शन लाइन बंद होने से एल्युमिनियम कैन उत्पादन में 50-60% की कमी आई है। गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की कैन की उपलब्धता घट रही है। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर और एल्युमिनियम की कीमतों में वृद्धि से पेय पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

देश में कैन बनाने वाली दो सबसे बड़ी कंपनियों की मुख्य प्रोडक्शन लाइन बंद होने से कुल एल्युमिनियम कैन उत्पादन क्षमता का 50 से 60 फीसदी तक हिस्सा सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। ऐसे में मेरठ समेत आसपास के जिलों में गर्मी में विभिन्न कोल्ड ड्रिंक की कैन की उपलब्धता धीरे-धीरे कम होने लगी है। व्यापारी इसके पीछे का कारण अमेरिका-ईरान युद्ध का असर मान रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि एल्युमिनियम कैन का गंभीर संकट गहरा सकता है। यह स्थिति सॉफ्ट ड्रिंक्स और बीयर उद्योग को प्रभावित कर रही है। व्यापारियों का मानना है कि कैन की कमी के कारण पैकेजिंग लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिससे पेय पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं।कोल्ड
ड्रिंक की कैन हुई शॉर्टफुटकर दुकानदार सुनील का कहना है कि फिलहाल डाइट कोक कैन तो उपलब्ध हो रही है, लेकिन कैंपा एनर्जी की उपलब्धता कम है। इसके अलावा थम्सअप, लिम्का, फैंटा, स्प्राइट की कैन नहीं मिल रही। गर्मियों में पेय कंपनियों की मुश्किल बढ़ सकती है।एल्युमिनियम की कीमत में बेहताशा बढ़ोतरीउद्यमियों का कहना है कि एल्युमिनियम क्षमता प्रभावित हुई है। इस कमी के कारण ग्लोबल मार्केट में एल्युमिनियम की कीमतें 15 से 20 फीसदी तक उछल गई हैं। एल्युमिनियम से जुड़ी इंडस्ट्री सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में 100 से ज्यादा फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। कुछ इकाइयां तो बंद हो गई हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


