ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठजैविक खेती पर शोध के साथ प्रसार भी जरूरी

जैविक खेती पर शोध के साथ प्रसार भी जरूरी

रुड़की रोड स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजना की बैठक हुई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ...

जैविक खेती पर शोध के साथ प्रसार भी जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 05 Dec 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की रोड स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजना की बैठक हुई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ एसके चौधरी ने उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि यहां पर विश्व के 40 फीसदी से अधिक किसान जैविक खेती करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में जैविक खेती पर काफी शोध और विकास हुए हैं। इसके बावजूद वैज्ञानिकों को जैविक खेती में उपज अंतर को कम करने के लिए फसलों के पोषण और नाशीजीव प्रबंधन पर भी शोध की जरूरत है। संस्थान के निदेशक डॉ आजाद सिंह पंवार ने कहा कि देश के 16 राज्यों के बीच के अंदर जैविक खेती पशुधन विकास कार्य कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें