दहेज हत्या में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Meerut News - खरखौदा के गांव कौल में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पति और अन्य तीन लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतका के पति और ससुराल वालों ने छह लाख रुपये दहेज की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कौल में चार दिवस पूर्व महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति सहित चार लोगों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कौल निवासी बिट्टू पुत्र चेतराम की पत्नी अंकुर पुत्री चरण सिंह निवासी परवाना बुलंदशहर ने बुधवार को पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को मृतका के भाई कृष्ण ने पति, देवर सतीश, सतीश की पत्नी विनीता, उसके बेटे गोलू पर दहेज में छह लाख की नकदी मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


