एजेंसी मालिक पर गैस कालाबाजारी का आरोप

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

पल्लवपुरम के श्री दर्शन गैस एजेंसी के मालिक पर कालाबाजारी और कम गैस देने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं को सिलेंडरों में तीन किलो गैस कम दी जा रही है। शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन से जल्द जांच की अपेक्षा है।

एजेंसी मालिक पर गैस कालाबाजारी का आरोप

पल्लवपुरम स्थित श्री दर्शन गैस एजेंसी के मालिक पर कालाबाजारी और कम गैस देने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सिवाया गांव निवासी मनोज विहान ने कहा कि एजेंसी संचालक पवन जैन द्वारा गैस की कालाबाजारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को दिए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों में करीब तीन-तीन किलो गैस कम दी जा रही है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं सीएम पोर्टल पर भी की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ एजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।