ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठअलका का शहर में होगा ढोल-नंगाडों के साथ स्वागत

अलका का शहर में होगा ढोल-नंगाडों के साथ स्वागत

कॉमनवेल्थ में मेडल दिलाने वाली अलका तोमर के स्वागत में शहरवासी जुट गए है। बस अलका के आने का इंतजार बाकी है। कल चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में स्वागत होगा। साथ ही ढोल-नंगाडों के साथ जुलूस भी निकाला...

अलका का शहर में होगा ढोल-नंगाडों के साथ स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 17 Apr 2018 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

कॉमनवेल्थ में मेडल दिलाने वाली अलका तोमर के स्वागत में शहरवासी जुट गए हैं। बस अलका तोमर के आने का इंतजार बाकी है। आज चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में स्वागत होगा। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला जाएगा।

कॉमनवेल्थ में छह भारतीय महिला पहलवानों की टीम गई थी और जिनकी टीम कोच अलका तोमर थी। अलका तोमर के नेतृत्व में भारतीय महिला पहलवानों ने खुद को साबित कर दिखाया। साथ ही विदेशियों को दांवपेंच से धूल चटाई। कॉमनवेल्थ में अलका के सीखाए दांवपेच से महिला पहलवानों ने झंडे गाड़ दिए। छह मेडल लेकर शान से तिरंगा ऊंचा किया। भारतीय महिला टीम ने इस जीत का श्रेय अलका को दिया है। अलका की इस बड़ी उपलब्धि पर शहरवासियों में खुशी है। कोच जबर सिंह सोम ने भी अलका मंगलवार को शहर पहुंचेंगी। विश्वविद्यालय में अलका का स्वागत किया जाएगा। साथ ही शहर में ढोल-नगाडों के साथ बड़ा जुलूस निकाला जाएगा।

कॉमनवेल्थ में रेसलरों ने निकाले मेडल

मेरठ की दिव्या ने कांस्य, हिसार की पूजा ढांडा ने सिल्वर, हरियाणा की बबीता फोगाट ने सिल्वर, विनेश फोगाट ने गोल्ड, किरन ने कांस्य, ओलंपियन मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कांस्य पर कब्जा किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें