Alexander Athletics Club Election Voter List Published with 1367 Members अलेक्जेंडर क्लब चुनाव: 1367 सदस्यों की मतदाता सूची जारी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAlexander Athletics Club Election Voter List Published with 1367 Members

अलेक्जेंडर क्लब चुनाव: 1367 सदस्यों की मतदाता सूची जारी

Meerut News - अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब ने सोमवार को चुनाव के लिए 1367 सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया। 2023 के चुनाव में सदस्य संख्या 1321 थी। आपत्तियां मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक दी जा सकती हैं, और शाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 2 Sep 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
अलेक्जेंडर क्लब चुनाव: 1367 सदस्यों की मतदाता सूची जारी

अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। क्लब सदस्यों की संख्या 1367 बताई गई है, जो मतदाता होंगे। 2023 के चुनाव में क्लब सदस्यों की संख्या 1321 थी। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव अधिकारी डा.एसपी देशवाल, सपन सोढ़ी एडवोकेट ने सोमवार को 1367 सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। सूची पर मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक आपत्तियां दी जा सकती है। शाम छह बजे आपत्तियों का निस्तारण कर मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। चार सितंबर को नामांकन होगा। 14 सितंबर को मतदान होगा। दो साल में 46 सदस्य बढ़ गए हैं।

आज से बाद दोनों पैनल का जनसंपर्क तेज मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन के बाद जेपी अग्रवाल, राकेश जैन पैनल के प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज होगा। पूर्व मंत्री अजित सिंह सेठी की पत्नी के निधन पर शोक और बारिश के कारण जनसंपर्क नहीं हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।