मेरठ के व्यापारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा
Meerut News - मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैंकी वर्मा और अन्य व्यापारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर सेंट्रल मार्केट की समस्याओं पर चर्चा की। अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर लैंड यूज में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों के साथ अन्याय न होने की बात कही और मुद्दे को लोकसभा में उठाने का वादा किया।
विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन, सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मिला। सभी ने उन्हें शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण से अवगत कराया। लगभग दो घंटे तक चली विस्तृत वार्ता के दौरान व्यापारियों ने अपने संघर्ष, समस्याओं की पूरी स्थिति रखी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारियों से कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही सेंट्रल मार्केट का लैंड यूज चेंज किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को स्थायी समाधान मिल सके। व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करना चाहिए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुए कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा, ताकि मेरठ के व्यापारियों की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। व्यापारियों से वार्ता के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं और संघर्ष को मजबूती से रखा। उन्होंने मेरठ के व्यापारियों के लोकतांत्रिक संघर्ष को न्यायोचित बताया।आने वाले समय में सपा सरकार निकालेगी रास्ताशास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मेरठ के व्यापारी कई बरसों से संघर्ष कर रहे हैं। मामला हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। उसके बाद भी राहत नहीं मिली। सरकार को सहानुभूति दिखाते हुए बरसों से वहां काम कर रहे व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। लखनऊ, कानपुर में अवैध निर्माण हैं। दोषी अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई। कारोबारियों का कारोबार बचाया जाए। सरकार मास्ट प्लान में बदलाव लाकर अथवा अन्य कोई रास्ता निकालकर राहत दें। आने वाली समय में सपा सरकार में इसका कोई रास्ता निकाला जाएगा ताकि व्यापारियों का कारोबार एवं व्यापार स्थल बच सके।अखिलेश यादव, सपा प्रमुख
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


