ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठअखिलेश-जयंत की संयुक्त रैली सात दिसंबर को मेरठ में

अखिलेश-जयंत की संयुक्त रैली सात दिसंबर को मेरठ में

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए तैयारी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और रालोद की संयुक्त रैली मेरठ में सात दिसंबर को होगी। दोनों दलों में...

अखिलेश-जयंत की संयुक्त रैली सात दिसंबर को मेरठ में
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 27 Nov 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए तैयारी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और रालोद की संयुक्त रैली मेरठ में सात दिसंबर को होगी। दोनों दलों में गठबंधन के बाद यह पहली रैली होगी। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह मेरठ, सहारनपुर में दो कार्यक्रमों से वेस्ट यूपी को साधेंगे। भाजपा, सपा और रालोद ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

दबथुवा में होगी रैली, सिवालखास से साधेंगे सियासत

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के जयंत चौधरी की पहली संयुक्त रैली सात दिसंबर को मेरठ के दबथुवा में होगी। परिवर्तन संकल्प रैली के माध्यम से अखिलेश और जयंत वेस्ट यूपी को संदेश देंगे। यह रैली मेरठ जिले के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दबथुवा में होगी। शुक्रवार को रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर तक गठबंधन फाइनल होने की उम्मीद है। उसके बाद दबथुवा में गठबंधन की पहली रैली होगी। शनिवार को रैली को लेकर सपा और रालोद नेताओं की पहली तैयारी बैठक होगी।

अमित शाह के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो कार्यक्रम प्रस्तावित

इसी तरह भाजपा में अब दो बड़े कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्र स्तर पर पश्चिम क्षेत्र के 71 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 30 नवंबर या एक दिसंबर को मेरठ में होने की चर्चा है। पार्टी नेताओं ने सुभारती विश्वविद्यालय के मैदान को कार्यक्रम स्थल के लिए चुना है। बस अमित शाह के आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है।

अमित शाह सात या आठ दिसंबर को सहारनपुर से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। सहारनपुर में विधानसभा का सीट नंबर-1 आती है। इस कारण वहां से यात्रा के शुभारंभ का कार्यक्रम है। पार्टी ने दोनों कार्यक्रमों की तैयारी तेज कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें