एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की टीम ने रैपिड रेल कॉरिडोर का लिया जायजा

Mar 02, 2026 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - -दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत से टीम ने की यात्रा -नमो भारत की सेवाओं

एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की टीम ने रैपिड रेल कॉरिडोर का लिया जायजा

-प्रतिनिधियों ने ट्रेन में यात्रियों से संवाद भी किया और नमो भारत में यात्रा के उनके अनुभवों के बारे में जाना। मेरठ, मुख्य संवाददाता एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की अध्यक्ष जो जियाई ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ देश के पहले रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस),'नमो भारत' कॉरिडोर का दौरा किया। एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें इस अत्याधुनिक परियोजना की बारीकियों से अवगत कराया। एआईआईबी के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के सराय काले खां से लेकर आनंद विहार तक की यात्रा की। इस यात्रा में प्रतिनिधियों ने ट्रेन में यात्रियों से संवाद भी किया और नमो भारत में यात्रा के उनके अनुभवों के बारे में जाना।

प्रतिनिधिमंडल ने सराय काले खां से आनंद विहार तक नमो भारत ट्रेन में सफर किया। यात्रा के दौरान उन्होंने स्टेशनों और ट्रेनों में उपयोग की गई विश्वस्तरीय तकनीक, प्रदूषण और जाम जैसी समस्याओं को कम करने में परियोजना की भूमिका,पूरे एनसीआर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की क्षमता की प्रसन्नता की। एमडी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सराय काले खां इस कॉरिडोर के प्रारंभिक और सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है। यह एक मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब भी है, जो मेट्रो, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, सिटी बस स्टैंड और रिंग रोड से निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह भी बताया गया कि सराय काले खां तीन रैपिड रेल कॉरिडोर का जंक्शन होगा। महिला सशक्तिकरण की विशेष प्रशंसा प्रतिनिधिमंडल ने नमो भारत की महिला ट्रेन ऑपरेटरों और स्टेशन कंट्रोलरों से विशेष संवाद किया। जियाई ने एनसीआरटीसी के जेंडर-इनक्लूसिव मॉडल की सराहना की, जो प्रधानमंत्री के 'महिला-नेतृत्व वाले विकास' के दृष्टिकोण को साकार कर रहा है। यात्रियों से किया सीधा संवाद आनंद विहार स्टेशन पर प्रतिनिधियों ने यात्रियों से बात की। यात्रियों ने साझा किया कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल उनके समय की बचत हुई है, बल्कि उनके जीवन-गुणवत्ता में भी सुधार आया है। मेरठ से दिल्ली का सफर जो पहले तीन-चार घंटे में तय होता था, वह अब मात्र 50-55 मिनट में हो रहा है। एआईआईबी की अध्यक्ष जो जियाई ने इस पर वैरी गुड कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।