Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAction Against Illegal E-Rickshaws District Administration Forms Committee
अवैध ई-रिक्शा, जुगाड़ बनाने वाली कंपनियों पर अब होगी कार्रवाई

अवैध ई-रिक्शा, जुगाड़ बनाने वाली कंपनियों पर अब होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Meerut News - जिले में अवैध ई-रिक्शा और जुगाड़ के संचालन पर रोक लगाने के लिए डीएम डा. वीके सिंह ने पांच विभागों की समिति का गठन किया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपंजीकृत ई-रिक्शा के...

Oct 14, 2025 03:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

जिले में संचालित अवैध ई-रिक्शा, जुगाड़ के संचालन पर रोक के लिए अब उनकी कंपनियों पर ही सीधी कार्रवाई होगी। इसको लेकर डीएम डा. वीके सिंह ने पांच विभागों को जिम्मेदारी दी है। इन पांच विभागों की समिति की रिपोर्ट पर अब आगे की कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि अपंजीकृत ई-रिक्शा और स्थानीय स्तर पर निर्मित जुगाड़ पर सख्ती से कार्रवाई आवश्यक है। डीएम की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पूर्व में निजी वाहनों के व्यवसायिक उपयोग और अपंजीकृत ई-रिक्शा/स्थानीय स्तर पर निर्मित जुगाड़ को लेकर अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान यह संज्ञान में आया कि जिले में बड़ी संख्या में अपंजीकृत ई-रिक्शा/स्थानीय स्तर पर निर्मित जुगाड़ आदि वाहनों के संचालन से ही जाम की समस्या हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे में प्रशासन का मानना है कि अपंजीकृत ई-रिक्शा/स्थानीय स्तर पर निर्मित वाहनों, जुगाड़ आदि को निर्माण स्थल, फैक्ट्रियों को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए डीएम ने विधिक कार्रवाई के लिए एसपी ट्रैफिक, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, संबंधित क्षेत्र के सीओ, उपायुक्त वाणिज्य कर(प्रवर्तन) और एआरटीओ प्रवर्तन की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति अब ऐसे मामलों में विधिक कार्रवाई कर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।