ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकिनानगर में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मारपीट-पथराव

किनानगर में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मारपीट-पथराव

भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव में गुरुवार को एक लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी को लेकर संघर्ष हो गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पथराव भी किया।...

किनानगर में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मारपीट-पथराव
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 03 Jun 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता

भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव में गुरुवार को एक लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी को लेकर संघर्ष हो गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पथराव भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

किनानगर निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी गुरुवार शाम पड़ोस में नल पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि वहां घेर में बैठे कुछ व्यक्तियों ने उससे छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर उसका पिता आया और विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके घर में पत्थर बरसाए। पुलिस जब गांव पहुंची तो पुलिसकर्मियों के सामने ही मुख्य आरोपी ने फायर करने के लिए लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत लड़की पक्ष के भी दो युवकों को हिरासत में लिया है। लड़की की ओर से थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

उधर, भावनपुर थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में छेड़छाड़ जैसी बात सामने नहीं आई है। मारपीट जरूर हुई है। विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें