अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - दिल्ली-दून हाईवे पर एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाया। मृतक के बेटे ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत

दिल्ली-दून हाईवे पर थाना पल्लवपुरम की दुल्हैड़ा चौकी के पास मंगलवार दोपहर मुजफ्फरनगर के कढली गांव निवासी वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को पल्लवपुरम पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दौराला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों और सपा विधायक अतुल प्रधान ने थाना पल्लवपुरम के दरोगा पर लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाया। सपा विधायक ने एसएसपी से फोन पर वार्ता कर जानकारी दी। वहीं मृतक के बेटे ने दरोगा के खिलाफ दौराला इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरनगर के थाना खतौली के ग्राम पंचायत कढली के ग्राम प्रधान पवन सैनी ने बताया कि उसका चचेरा भाई 65 वर्षीय धर्मसिंह रविवार को गंगानगर क्षेत्र के अम्हैड़ा निवासी साली पूनम के पास चिकित्सक से दवाई लेने के लिए आया था। मंगलवार को वह दवाई लेकर कढली के लिए लौट रहा था। हाईवे पर दुल्हैड़ा चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से दौराला सीएचसी भिजवा दिया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और वह आननफानन में परिजनों संग दौराला सीएचसी पहुंचे.

पुलिस पर आरोप

दौराला सीएचसी पहुंचने पर उन्होंने बुधवार को मृतक की भतीजी काजल की शादी होने की पुलिस को जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम जल्द कराने की मांग की तो पल्लवपुरम में तैनात दरोगा ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। जिस पर उन्होंने सपा विधायक अतुल प्रधान को जानकारी दी। सीएचसी पहुंचे सपा विधायक ने बताया कि परिचय देने के बाद भी पल्लवपुरम में तैनात दरोगा शुभम गुप्ता ने अभद्रता की। मामले से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया है और मृतक के बेटे पंकज द्वारा आरोपी दरोगा के खिलाफ एसएसपी, थाना दौराला और पल्लवपुरम में तहरीर दी गई है.

Voice of UP

शादी की खुशियां मातम में बदली

दौराला। धर्म सिंह की मौत के बाद भतीजी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हादसे के.बाद उसके पिता को पांच छह किलोमीटर दूर दौराला सीएचसी पर भेजा, जबकि पल्लवपुरम में घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर ही अच्छे अस्पताल है, यदि उसके पिता को समय रहते भर्ती कराया जाता तो शायद जान बच जाती।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसे में घायल वृद्ध का नाम क्या था?
हादसे में घायल वृद्ध का नाम धर्मसिंह था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।