ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठप्‍लास्‍टिक पर्यावरण की दुश्‍मन, इससे मुक्‍ति पाएं

प्‍लास्‍टिक पर्यावरण की दुश्‍मन, इससे मुक्‍ति पाएं

मेरठ। प्‍लास्‍टिक पूरी पृथ्‍वी के लिए खतरा बन चुकी है। यदि इस धरती और मानव जीवन को बचाना है तो हमें प्‍लास्‍टिक से किनारा करना ही होगा। हम प्‍लास्‍टिक के बजाय प्रकृति के अनुकूल चीजों को इस्‍तेमाल...

प्‍लास्‍टिक पर्यावरण की दुश्‍मन, इससे मुक्‍ति पाएं
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 22 Oct 2019 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

प्लास्टिक पूरी पृथ्वी के लिए खतरा बन चुकी है। यदि इस धरती और मानव जीवन को बचाना है तो हमें प्लास्टिक से किनारा करना ही होगा। हम प्लास्टिक के बजाय प्रकृति के अनुकूल चीजों को इस्तेमाल करें। इससे ना केवल रोजगार सृजन के साधन बढ़ेंगे बल्कि पृथ्वी भी बची रहेगी।

सीसीएसयू कैंपस के बीजेएमसी विभाग में एबीवीपी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं क्लाइमेट चेंज को लेकर हुए कार्यक्रम में यह बात चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल ने कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्लास्टिक के विकल्प को स्वीकारने पर जोर दिया। डॉ.एसएस गौरव ने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए हमें प्लास्टिक से दूरी बनानी होगी। प्रांत संगठन मंत्री महेश राठौर एवं प्रांतमंत्री सचिन चौधरी ने कहा कि प्लास्टित ने ना केवल मनुष्य बल्कि जलीय जीवन से लेकर पूरी पृथ्वी को संकट में डाल दिया है। आज पूरी दुनिया प्लास्टिक के विकल्प तेजी से स्वीकार कर रही है प्रांत संयोजक एसएफडी अंकित स्वामी, विवि इकाई अध्यक्ष दिवाकर राणा, विवि मंत्री पीके त्रिपाठी, अंजलि चौधरी ने कहा कि वातावरण के लिए प्लास्टिक हानिकारक है। हमें अपनी दिनचर्या में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में उत्तम सैनी, हंस चौधरी, डॉ.राजीव सिजेरिया, राहुल विकल, डॉ.राजकुमार, अम्बर, धुव्र गोस्वामी, आकाश तोमर, जतिन लिसाड़ी और अभिषेक मौर्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें