ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठआह्वान जन सेवा समिति ने यातायात जागरुकता अभियान चलाया

आह्वान जन सेवा समिति ने यातायात जागरुकता अभियान चलाया

समाजसेवी संस्था आह्वान जन सेवा समिति की पूरी टीम ने शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए रविवार को तेजगढ़ी समेत विभिन्न चौराहों पर यातायात जागरुक अभियान चलाया। साथ ही शहरवासियों को यातायात के नियमों...

आह्वान जन सेवा समिति ने यातायात जागरुकता अभियान चलाया
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 03 Sep 2018 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजसेवी संस्था आह्वान जन सेवा समिति की पूरी टीम ने शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए रविवार को तेजगढ़ी समेत विभिन्न चौराहों पर यातायात जागरूक अभियान चलाया। साथ ही शहरवासियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।

समिति सचिव एडवोकेट नवनीत शर्मा ने कहा कि जब हम दिल्ली में जाकर यातायात नियमों का पालन कर सकते हैं, तो अपने शहर में भी पालन करना चाहिए। समिति सदस्यों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, दो से अधिक सवारी नहीं बैठाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के साथ यातायात संबंधित नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के कप्तान रंजन कुमार और उप कप्तान मनीष कुमार रहे। अभियान में अभिषेक चौहान, कपिल भारद्वाज, अभिषेक रौतेला, अमित कुमार, तरुण भारद्वाज, निशांत शर्मा, राहुल वर्मा आदि रहे। तेजगढ़ी चौराहे पर इंचार्ज उपनिरीक्षक यातायात धर्म चंद, अमित कुमार, जुल्फेकार, रामगोपाल, गोविंद कुमार, देवेंद्र गिरी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें