Meerut News: मेरठ : ज्ञान को अनुसंधान से जोड़ें, यही सच्ची राष्ट्रीय प्रतिबद्धता

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने ध्वजारोहण कर छात्रों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। विवि ने शोध एवं नवाचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मेरठ : ज्ञान को अनुसंधान से जोड़ें, यही सच्ची राष्ट्रीय प्रतिबद्धता
मेरठ : ज्ञान को अनुसंधान से जोड़ें, यही सच्ची राष्ट्रीय प्रतिबद्धता

Meerut News: मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया। कुलपति ने सभी से राष्ट्र के लिए हमेशा समर्पित रहते हुए राष्ट्र उत्थान के लिए काम करने की अपील की। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता के लिए हम सभी को निरंतर प्रयासरत रहना होगा। आज देश दुनियाभर में अपनी विशेष पहचान रखता है। दुनिया में भारत की प्रतिभा देश का नाम रोशन कर रही है। कुलपति ने कहा कि हम जहां भी कार्य कर रहे हैं, उसमें राष्ट्र उत्थान और राष्ट्र भावना होनी चाहिए।

कुलपति ने कहा कि एकता और समर्पण से ही आज देश दुनिया में अपनी पहचान कायम किए हुए है। कुलपति ने कहा विवि ने भी बीते वर्षों में शोध एवं नवाचार में विशेष स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवि अपनी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने छात्रों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का भी स्मरण है। आज जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब हमारी सबसे बड़ी शक्ति हमारी युवा पीढ़ी, ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार है। विश्वविद्यालयों का दायित्व है कि वे युवाओं को केवल रोजगार के लिए तैयार न करें, बल्कि उन्हें समस्याओं के समाधान खोजने, रोजगार सृजित करने और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाएं। आज आवश्यकता है कि हम ज्ञान को अनुसंधान से, अनुसंधान को नवाचार से और नवाचार को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ें। यही स्वतंत्र भारत के प्रति हमारी सच्ची राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: मेरठ : ज्ञान को अनुसंधान से जोड़ें, यही सच्ची राष्ट्रीय प्रतिबद्धता