Meerut News: सम्मेलन में कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: राष्ट्रवादी मित्र मंडल ट्रस्ट ने बृजेंद्र कुमार शर्मा की 75वीं जयंती पर लालकुर्ती में कवि सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर कई कवियों ने अपने रचनाओं का काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमांशु वशिष्ठ ने की और मुख्य अतिथि भाजपा के विजेंद्र अग्रवाल रहे। यह सम्मेलन नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का प्रयास है।

Meerut News: सम्मेलन में कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

Meerut News: राष्ट्रवादी मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा स्व. बृजेंद्र कुमार शर्मा की 75वीं जयंती पर लालकुर्ती में गुरुवार को कवि सम्मेलन हुआ। कवियों ने अपने काव्य पाठों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विजेंद्र अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ ने की। विशिष्ट अतिथि लोहियानगर स्थित एसएसएम कॉलेज के चेयरमैन अरविंद शर्मा तथा राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षाविद यमुना प्रसाद यादव रहे। मंच संचालन संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। सम्मेलन में कवियों सत्यपाल सत्यम, कुमार मनोज, सुमनेश सुमन, योगेंद्र सुंदरयाल एवं प्रीति अग्रवाल ने रचनाओं का पाठ कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ ने कहा कि उनकी स्मृति में यह कवि सम्मेलन नई पीढ़ी को साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में सौरभ गौड़, अंकुर सैना, अशोक तोमर, हिमांशु अग्रवाल, अशोक मित्तल, मनोज गुप्ता, वरुण वशिष्ठ, सुशील कुमार गुप्ता तथा राकेश कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।