ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ मंडल में 70 फीसदी संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग

मेरठ मंडल में 70 फीसदी संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग

मेरठ मंडल में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ ही संक्रमित व्यक्ति तेजी से स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे हैं। मंडल में 31 मई तक कुल 1469 लोग कोरोना संक्रमित हुए। इनमें एक हजार से अधिक लोगों ने कोरोना...

मेरठ मंडल में 70 फीसदी संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 02 Jun 2020 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ मंडल में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ ही संक्रमित व्यक्ति तेजी से स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे हैं। मंडल में 31 मई तक कुल 1469 लोग कोरोना संक्रमित हुए। इनमें एक हजार से अधिक लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। कुल 1024 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सबसे अधिक 313 लोग मेरठ और 294 संक्रमित नोएडा के हैं। वहीं, 403 लोगों का फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम का कहना है कि अब तेजी से लोग स्वस्थ हो रहे हैं।

मेरठ मंडल में मार्च के पहले सप्ताह से ही कोरोना को लेकर आउटब्रेक रिस्पांस कमेटी का गठन कर निगरानी शुरू कर दी गई थी। होली अर्थात 10 मार्च तक मेरठ मंडल में कोई केस नहीं आया था। मेरठ मंडल में पहला कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) और गाजियाबाद जिले से हुई। दोनों जिलों में 11 मार्च को एक-एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। तब यह उम्मीद नहीं थी कि मेरठ मंडल में करीब तीन महीने में दो केस से 1469 केस हो जाएंगे। उसके बाद तो केस लगातार बढ़ते चले गए।

तेजी से बढ़े केस, रिकवरी रेट में भी उछाल

25 मार्च से लॉकडाउन शुरू हो गया। तब मंडल में 14 केस हुए। फिर तो कोरोना का केस बढ़ता ही चला गया। 30 अप्रैल को मंडल में कोरोना केस बढ़कर 410 हो गया। हालांकि अप्रैल के महीने से लोग स्वस्थ भी होने लगे। तब 215 लोग स्वस्थ हुए। मई का महीना मेरठ मंडल में खतरनाक साबित हुआ। 31 मई तक मेरठ मंडल में कुल केस जहां 1469 हो गए। वहीं 1024 लोग स्वस्थ भी हुए, लेकिन केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि अब स्वस्थ होने का औसत भी बढ़ गया है। कुल मिलाकर मंडल में 70 प्रतिशत कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके। वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चले गए। बस 403 लोगों का इलाज चल रहा है।

मेरठ मंडल में अब सुधर रही स्थिति

मेरठ मंडल में पिछले तीन माह में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है तो लोगों की रिकवरी भी अब तेजी से हो रही है। कुल 1469 में 1024 लोग स्वस्थ हो चुके, जो करीब 70 प्रतिशत है। अब भी विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। सतर्कता, सावधानी, सोशल डिस्टेंसिंग से ही कोरोना पर नियंत्रण किया जा सकता है।

- अनीता सी मेश्राम, कमिश्नर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें