गृह क्लेश में युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मवाना खुर्द में एक 45 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। रामवीर ने शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और हाल ही में उसकी बेटी की शादी और मां का निधन हुआ था। परिवार ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

गृह क्लेश में युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी

मवाना खुर्द में रविवार दोपहर गृह क्लेश और मानसिक तनाव के चलते 45 वर्षीय युवक ने शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मवाना खुर्द निवासी रामवीर पुत्र महावीर रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के बाहर अमरीश त्यागी के खेत पर पहुंचा और वहां शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे पेड़ से लटका देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया गया कि मृतक हिमाचल प्रदेश के शिमला में लोअर सिलाई का कार्य करता था और रविवार को ही उसे शिमला जाना था।

परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। उसकी पुत्री सलोनी की शादी बीती 25 अप्रैल को गढ़मुक्तेश्वर में हुई थी, जबकि अगले ही दिन 26 अप्रैल को उसकी मां रति का निधन हो गया था। लगातार हुए पारिवारिक घटनाक्रमों से वह काफी परेशान बताया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली, लेकिन परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिए जाने पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।