Meerut News: 37वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, 450 से अधिक खिलाड़ी जुटे

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को 37वीं विद्या भारती राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय आयोजन में देश के 11 क्षेत्रों से 450 से अधिक बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मेजर जनरल दीप अहलावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों ने निष्पक्षता और खेल भावना से खेलने की शपथ ली, जबकि उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

Meerut News: 37वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, 450 से अधिक खिलाड़ी जुटे

Meerut News: मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को 37वीं विद्या भारती राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के 11 क्षेत्रों से 450 से अधिक बालक खिलाड़ी दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने किया। क्षेत्रीय खेल अधिकारी रविंद्र मोहन ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों और प्रारूप की जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उद्घाटन के बाद सभी 11 क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को निष्पक्षता और खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई।

बताया कि शुक्रवार को लीग मैच में दूसरे क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने जीत के लिए दम दिखाया। संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक नीरज सोम ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु अग्रवाल ने अतिथियों, निर्णायकों, टीम प्रबंधकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: 37वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज, 450 से अधिक खिलाड़ी जुटे