अन्तरजनपदीय क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Meerut News - मेरठ जोन पुलिस की 29वीं अन्तरजनपदीय क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 9 जनपदों में से 8 जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन कबड्डी पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ ने जीत हासिल की। महिला खो-खो में भी मेरठ ने जीत दर्ज की।

पुलिस लाइन में गुरुवार को मेरठ जोन पुलिस की 29वीं अन्तरजनपदीय क्लस्टर प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अपराध/लाईन अवनीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 9 जनपदों में से 8 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 233 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन खेले गए कबड्डी पुरुष वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता
उद्घाटन मैच में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 37-26 से हराया। दूसरे मुकाबले में हापुड़ ने बागपत को 44-35 से मात दी। तीसरे मैच में कमिश्नरेट गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर को 24-09 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं मेजबान मेरठ टीम ने बुलंदशहर को 39-29 से हराकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता भी रोमांच से भरपूर रही। मेरठ की टीम ने मुजफ्फरनगर को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में हापुड़ ने कमिश्नरेट गाजियाबाद को पराजित किया।
प्रतियोगिता का समापन
एसएसपी अविनाश पांडेय बताया कि प्रतियोगिता के शेष मुकाबले 15 मई को साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 16 मई को पांच बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन सीओ शुचिता सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह, दरोगा यशपाल सिंह, उदयवीर सिंह, संतोष कुमार, कबड्डी संघ मुजफ्फरनगर के जनरल सेक्रेट्री रामपाल सिंह, खो-खो एसोसिएशन मेरठ के हिमांशु सोम एवं उनकी टीम सहित विभिन्न खेल प्रशिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


