जिले में 2,98,431 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। टीकाकरण कार्य के चलते पोलियो अभियान कुछ दिनों के टाल दिया गया था। रविवार को पोलियो अभियान...

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता
जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। टीकाकरण कार्य के चलते पोलियो अभियान कुछ दिनों के टाल दिया गया था। रविवार को पोलियो अभियान की शुरुआत कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ने पुलिस लाइन हेल्थ पोस्ट, साबुन गोदाम हेल्थ पोस्ट से की। इस दौरान पांच साल तक के बच्चों के दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि प्रथम दिन बूथ पर कुल प्रतिशत 53.3 फीसदी रहा। ग्रामीण क्षेत्र में 185567 तथा नगरीय क्षेत्र में 112864 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई। इस प्रकार कुल 2,98,431 बच्चों को पोलियो की वैक्सीन दी गई। 2258 बूथों पर पोलियो वैक्सीन बच्चों को दी गई। पूरे जनपद में 448 सुपरवाइजर तथा 29 जोनल नोडल अधिकारियों ने सर्वेक्षण का कार्य किया।
