ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठ36 वार्डो में सफाई पर 18 अफसरों का छापा

36 वार्डो में सफाई पर 18 अफसरों का छापा

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तैयारियं में जुटा नगर निगम ने अब वार्डो में सफाई पर विशेष जोर दे रहा है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को शहर के 90 में से 36 वार्डो की सफाई पर 18 अफसरों से छापेमारी कराई। अचानक...

36 वार्डो में सफाई पर 18 अफसरों का छापा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 26 Aug 2020 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तैयारियं में जुटा नगर निगम ने अब वार्डो में सफाई पर विशेष जोर दे रहा है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को शहर के 90 में से 36 वार्डो की सफाई पर 18 अफसरों से छापेमारी कराई। अचानक वार्डो में पहुंचे निगम अफसरों ने सफाई व्यवस्था का हाल देखा। कई वार्डो में तो कूड़ा भी नहीं उठा था। कई वार्डो में सफाई कर्मचारी गायब मिले। अब सभी 18 अधिकारी बुधवार की सुबह तक 36 वार्डो की सफाई का हाल नगर आयुक्त को बताएंगे। उसके बाद कार्रवाई होगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि अब स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई करनी पड़ी तो की जाएगी। इसके तहत ही मंगलवार को कर अधीक्षकों से लेकर जेई, एई, एक्सईएन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता, वित्त नियंत्रक, सहायक नगर आयुक्तों से 36 वार्डो में सफाई की जांच कराई गई। 18 अधिकारियों को 36 वार्ड दिये गए। सभी को जांच कर बुधवार की सुबह तक रिपोर्ट देने को कहा गया। कुछ ने रिपोर्ट दे दी। वार्ड-2,5,7,8,11,13,16,17,22,23,29,30,32,34,36,37, 41,42, 46,48,51,55,58,59,62,63, 64,67,72,73, 78, 79, 84, 85 और 88, 89 में सफाई को लेकर अधिकारियों ने छापेमारी की। कई स्थानों पर कूड़े का ढेर मिला। कई में सफाई कर्मचारी नदारद। अब बुधवार की सुबह रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें