मेरठ : हज यात्रियों को लगाए टीके, ट्रेनिंग दी

Feb 12, 2026 01:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ से इस बार 1148 जायरीन हज यात्रा पर जाएंगे। टीकाकरण के लिए शिविरों का आयोजन शुरू हुआ है। पहला शिविर फैज ए आम इंटर कॉलेज में लगा, जहां हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि आगे भी शिविर आयोजित किए जाएंगे और यात्रियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

मेरठ : हज यात्रियों को लगाए टीके, ट्रेनिंग दी

मेरठ। जिले से हज सफर पर इस बार 1148 जायरीन जाएंगे। गुरुवार से हज यात्रियों को टीकाकरण के लिए शिविरों का आयोजन शुरू हुआ। गुरुवार को पहला टीकाकरण शिविर फैज ए आम इंटर कॉलेज में शिविर लगा। टीकाकरण कराने के लिए हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। शिविर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहेल आजम भी पहुंचे। शुक्रवार को भी फैज ए आम इंटर कालेज में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को मदरसा जामिया अरबिया नुरूल इस्लाम शाहपीर गेट में टीकाकरण शिविर लगेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहैल आजम ने बताया कि शिविरों में हज यात्रियों को ट्रेनर अमीर अहमद ट्रेनिंग दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।