ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभाजपा कार्यकर्ता के छह परिजनों सहित 11 पॉजिटिव

भाजपा कार्यकर्ता के छह परिजनों सहित 11 पॉजिटिव

मेरठ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। इनमें नौ महिलाएं हैं। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 411 पर पहुंच गई है। भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के छह लोग पॉजिटिव आए हैं। वहीं,...

भाजपा कार्यकर्ता के छह परिजनों सहित 11 पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 30 May 2020 02:38 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। इनमें नौ महिलाएं हैं। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 411 पर पहुंच गई है। भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के छह लोग पॉजिटिव आए हैं। वहीं, देहरादून से आई केमिकल कारोबारी की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके में मंदिर के पास रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता के परिवार में छह संक्रमित आए हैं। खास बात यह है कि सभी महिलाएं हैं। इसमें एक ढाई साल की बच्ची भी है। भाजपा कार्यकर्ता का भाई दो दिन पहले पॉजिटिव आया था और उससे पहले पिता की मौत हो गई थी। इस परिवार की शहर सर्राफा मार्केट में हलवाई की बड़ी दुकान है। एकमात्र इसी परिवार में अब सात लोग संक्रमित हो गए हैं और एक मौत हो चुकी है।

कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि हलवाई की मौत के बाद आठ लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था। शुक्रवार को छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह इलाका पहले से हॉटस्पॉट है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड-29 स्थित पूर्वा शेखलाल में 60 वर्षीय ड्राइवर पॉजिटिव आया है। एक दिन पहले नगर निगम का जो सफाईकर्मी पॉजिटिव आया था, ड्राइवर उसका पड़ोसी है।

शंभूनगर नया हॉटस्पॉट

टीपीनगर थाना क्षेत्र के शंभूनगर में केमिकल कारोबारी की 54 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव आई हैं। महिला की सास देहरादून में कुछ दिन पहले पॉजिटिव आई थीं। महिला भी एक हफ्ते पहले देहरादून स्थित दूसरे घर पर गई थीं। माना जा रहा है कि देहरादून जाकर ही वह भी संक्रमित हुई हैं। महिला के पति की परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री है। टीपीनगर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि शंभूनगर को नया हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया है।

नौकर छोड़ सब पॉजिटिव

सदर थाना क्षेत्र के थापरनगर में 31 साल की युवती संक्रमित आई है। युवती के माता-पिता भी दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे, जो फाइनेंस एडवाइजर हैं। संक्रमित की मां की गुरुवार को मौत हो गई थी। हालांकि उनकी कोविड जांच नहीं हो पाई थी। सदर थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि इस परिवार में एकमात्र नौकर बचा है। उसे भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

प्रवासी मजदूर चपेट में आया

मुंबई के बांद्रा से आया 28 साल का प्रवासी मजदूर भी पॉजिटिव आया है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है। लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती पूर्वा महावीर निवासी 42 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उसे मेडिकल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, निजी हॉस्पिटल को सैनिटाइज किया गया है।

12 हजार 366 सैंपल की जांच

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि लैब में जांच के लिए 355 सैंपल भेजे गए, लेकिन 125 की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 11 पॉजिटिव केस हैं। अब तक 411 केस पॉजिटव आ चुके हैं। 12 हजार 366 सैंपल की जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 298 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस प्रकार एक्टिव केस अब सिर्फ 88 बचे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें