Hindi NewsUP NewsमेरठMother murdered, daughter abducted; Meerut DIG claims the motive was to incite communal violence and disrupt peace
मां की हत्याकर बेटी का अपहरण; मेरठ डीआईजी का दावा- जातीय संघर्ष कर फिजां खराब करना था मंशूबा

मां की हत्याकर बेटी का अपहरण; मेरठ डीआईजी का दावा- जातीय संघर्ष कर फिजां खराब करना था मंशूबा

संक्षेप:

मेरठ में मां की हत्याकर बेटी का अपहरण करने के बाद हुए हंगामे को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दावा किया है कि जातीय संघर्ष कर फिजां को खराब असामाजिक तत्वों का मंशूबा था। घटना के बाद सपा-बसपा और आसपा ने हंगामा किया था। हालांकि डीआईजी ने किसी दल का नाम नहीं लिया है। 

Jan 12, 2026 08:50 am ISTYogesh Yadav मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

मेरठ के कपसाड़ में मां की हत्याकर बेटी का अपहरण करने के बाद हुए हंगामे को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने खुलासा किया है कि इस कांड की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व फिजां खराब कराना और संघर्ष कराना चाहते थे। घटना को जातीय रंग देने और विवाद को तूल देने का प्रयास किया गया था। पुलिस-प्रशासन ने इस साजिश को नाकाम कर दिया और घटना के 60 घंटे बाद ही अपह्ता को बरामद किया है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी गई है। कपसड़ां में खौफनाक कांड के बाद सपा-बसपा और सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आसपा ने जमकर हंगामा किया था। तीनों दलों के नेताओं ने कपसड़ा जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोका तो धक्कामुक्की और नोकझोंक होती रही थी। इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। हालांकि डीआईजी ने किसी दल या नेता का नाम नहीं लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कपसाड़ में मां की हत्या और बेटी के अपहरण की वारदात को पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लिया। घटना के तुरंत बाद दो एसपी समेत 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की 12 टीमों को खुलासे और बरामदगी के लिए लगाया गया था। शासन ने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आसपास के सात जिलों और 4 राज्यों में पुलिस की टीम को भेजा गया। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। वेस्ट यूपी के सभी जिलों की स्वाट टीम की मदद केस में ली गई।

ये भी पढ़ें:अपर्णा यादव समर्थकों पर KGMU बवाल में एक्शन नहीं, मेडिकल स्टाफ में आक्रोश

अफसरों ने संभाली स्थिति

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने आसपास के सभी जोन-रेंज अफसरों से संपर्क किया। दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क बनाया गया। डीएम मेरठ डॉ. वीके सिंह और एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने कपसाड़ पहुंचकर स्थिति संभाली। पीड़ित परिवार को सरकार की आर्थिक मदद का चेक भी दिलाया गया। परिजनों ने युवती की बरामदगी के लिए पुलिस को 85 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रूबी को 60 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी पारस को भी गिरफ्तार कर लिया।

माहौल बिगाड़ने की थी साजिश

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने खुलासा किया कपसाड़ की अपराधिक घटना को संघर्ष का रूप देने और माहौल बिगाड़ने की साजिश कुछ असामाजिक तत्वों ने की थी। पुलिस-प्रशासन ने इसे नाकाम कर दिया। गांव के लोगों ने भी संयम से काम लिया। डीआईजी ने बताया सरधना पुलिस और विवेचना अधिकारी को साक्ष्य आधार पर सटीक विवेचना का आदेश दिया है। सरधना और कपसाड़ में पूरी तरह से शांति कायम है और फोर्स तैनात है।