Hindi NewsUP NewsMeerut division names 2.5 million people will be removed from voter list Ghaziabad has highest number voters
यूपी के पांच जिलों में 25 लाख लोगों का कटेगा नाम, मेरठ और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा वोटर

यूपी के पांच जिलों में 25 लाख लोगों का कटेगा नाम, मेरठ और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा वोटर

संक्षेप:

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मेरठ मंडल के विभिन्न जिलों में करीब 25 लाख वोटर का नाम कटना तय है। ये ऐसे मतदाता हैं जिनका गणना फार्म किसी न किसी कारण अब तक जमा नहीं हो सका है।

Dec 11, 2025 09:05 pm ISTDinesh Rathour मेरठ, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मेरठ मंडल के विभिन्न जिलों में करीब 25 लाख वोटर का नाम कटना तय है। ये ऐसे मतदाता हैं जिनका गणना फार्म किसी न किसी कारण अब तक जमा नहीं हो सका है। इन्हें शिफ्टेड, मृतक अथवा अनुपस्थित मतदाता माना जा रहा है। हालांकि एसआईआर का समय बढ़ने से अब एक बार और परीक्षण का मौका मिल गया है। आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार मेरठ मंडल में करीब 25 लाख मतदाताओं का गणना पत्र वापस जमा नहीं हो सका है। उन्हें मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेट अथवा डुप्लीकेट मतदाता मानते हुए वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कार्रवाई हो रही है। बीएलओ के माध्यम से इसकी कार्रवाई की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेरठ मंडल में सबसे अधिक करीब नौ लाख गाजियाबाद जिले में मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेट अथवा डुप्लीकेट मतदाता माने जा रहे हैं। मेरठ जिले में यह संख्या 6.30 लाख से अधिक है। बागपत जिले में करीब डेढ़ लाख, हापुड़ जिले में ढाई लाख और बुलंदशहर जिले में करीब साढ़े तीन लाख और गौतमबुद्धनगर में करीब तीन लाख हैं। इस तरह छह जिलों में कुल संख्या 25 लाख के करीब हो रही है। अब 26 दिसंबर तक का समय बढ़ने के बाद ऐसे मतदाताओं का एक बार फिर परीक्षण का अवसर मिल गया है। अधिकारियों के अनुसार अगले 15 दिनों में किसी का गणना फार्म जमा हो जाता है तो फिर उस पर विचार किया जा सकेगा।

2.95 करोड़ मतदाताओं को तलाशेंगे

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि इन बढ़ाए गए 15 दिनों में मुख्यत: तीन कार्य किए जाएंगे। पहला ऐसे 2.95 करोड़ मतदाता जो ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं, उनमें से ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिह्नित कर उनका गणना प्रपत्र भरवाया जाएगा। पांच श्रेणियों में इन 2.95 करोड़ लोगों को बांटा गया है जिसमें 1.27 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो स्थाई रूप से अपने निवास स्थान से स्थानांतरित हो गए हैं। दूसरी श्रेणी में 46 लाख मृतक मतदाता हैं। तीसरी श्रेणी में 24.50 लाख डुप्लीकेट मतदाता हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट में दो-दो व तीन-तीन बार या इससे अधिक हैं। चौथी श्रेणी में 84.73 लाख अनुपस्थित मतदाता हैं जो मिल नहीं रहे हैं। वहीं पांचवीं जो अन्य की श्रेणी में हैं वह 9.57 लाख मतदाता हैं जिन्होंने विभिन्न कारणों से अपना मतदाता फॉर्म वापस नहीं किया है। अब प्रदेश भर में बनाए गए 1.62 लाख बीएलओ और राजनीतिक दलों के 5.25 लाख बीएलए शुक्रवार को बैठक करेंगे। बूथवार ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ राजनीतिक दलों के बीएलए से साझा करेंगे और फिर इन्हें ढूंढ़ने का काम शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में एसआईआर को लेकर बड़ी राहत, चुनाव आयोग ने 15 दिन के लिए बढ़ा दिया समय
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |