सावन के महीने में बंद रहेंगी मांस की दुकानें, कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा, मंत्री धर्मपाल सिंह की घोषणा

बरेली, मुख्य संवाददाता
Follow us on Google News
share

सावन को देखते हुए बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में सावन भर मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया।

Meat shops to remain closed during the month of Sawan; flower petals to be showered on Kanwariyas Minister Dharampal Singh announces

Bareilly Kanwar Yatra Meeting: 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को देखते हुए यूपी सरकार और यूपी पुलिस की तैयारियां जोरों पर हैं। सावन महीने में कावंड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेताओं और प्रशासनिक, पुलिस अफसरों के साथ बैठक की है। बैठक में यह तय किया गया कि सावन के महीने में मांस, मछली की दुकानें बरेली में बंद रहेंगी। आदेश न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पिछले साल की भांति इस साल भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई जाएगी।

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार बरेली में कांवड़ियों के 7000 जत्थे मौजूद रहेंगे। हर जत्थे पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बरेली के कांवड़ियो को कहीं भी किसी अन्य जिले में दिक्कत होती है तो बरेली की पुलिस से वह संपर्क करेगा और बरेली पुलिस उसकी हर संभव मदद करेगी। मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कई मार्ग टूटे-फूटे और ऊबड़-खाबड़ होने की शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तीस जुलाई से पहले सारे मार्गों को दुरुस्त कर दिया जाए, जिससे कावड़ियों को कोई परेशानी न हो।

2017 से पहले मिलती थी लाठियां

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा होती है, लेकिन सन 2017 से पहले कांवड़ियों पर लाठियां चलाई जाती थीं। उन्हें डीजे बजाने की भी अनुमति नहीं मिली थी, साथ ही किसी अन्य जगह पर जाने के लिए उन्हें पुलिस की अनुमति लेनी पड़ती थी।

12 फुट का होगा कांवड़

मंत्री ने कहा कि प्रशासन ने यह तय किया है कि कांवड़ 12 फुट का होगा, ये इसलिए किया गया है ताकि जो बिजली के तार ऊपर जा रहे हैं उनमें कांवड़ न छू जाए। मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग के अफसरों को निर्देशित किया गया है कि जो भी झूलते हुए तार हैं उन सभी को दुरुस्त करा लिया जाए।

सोशल मीडिया की निगरानी

मंत्री ने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए पुलिस व प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनसे कहा गया है कि सोशल मीडिया की भी रेगुलर मॉनीटरिंग कराई जाए बरेली का माहौल किसी भी सूरत में बिगड़ना नहीं चाहिए।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।