Hindi NewsUP NewsMaulana Qari Ishaq Gaura upset when Muslim women went to mela at night said there was no one to stop them
ख्वातीनों को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं; रात में मुस्लिम औरतों के मेले जाने पर भड़के मौलाना

ख्वातीनों को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं; रात में मुस्लिम औरतों के मेले जाने पर भड़के मौलाना

संक्षेप:

मौलाना कारी इसहाक गौरा ने सहानपुर में हर साल लगने वाले मेले में मुसलमानों के जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने वीडियो जारी कर मुस्लिम औरतों को नसीहत दी है। कहा है कि हर साल लगने वाले गुघाल मेले में जाना इस्लामी उसूलों के खिलाफ है।

Sep 24, 2025 02:28 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

अक्सर अपनी बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले मौलाना कारी इसहाक गौरा ने सहानपुर में हर साल लगने वाले मेले में मुसलमानों के जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने वीडियो जारी कर मुस्लिम औरतों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हर साल लगने वाले गुघाल मेले में जाना इस्लामी उसूलों के खिलाफ है। मुस्लिम इस मेले में पूरी रात गुजार देते हैं उन्हें सुबह की नमाज का पता नहीं होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौलाना ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "हमारे शहर में एक मेले का आयोजन होता है। इस मेले में तरह-तरह के प्रोग्राम होते हैं। यह मेला पूरे रात चलता है। इसके प्रोग्राम भी पूरी रात चलता है। अफसोस की बात है कि इसकी रौनक हम लोग होते हैं। पूरी-पूरी रात वहीं गुजार देते हैं। सुबह की नमाज का कुछ नहीं पता है। सवाल ये पैदा होता है कि क्या ये हमारा कल्चर है। ये यह हमारी तहजीब है। क्या यह हमारे वसूल हैं। क्या पूरी रात हम उसमें गुजार दें और सुबह की नमाज से गायब हो जाए। अल्लाह ने रात आराम और इबादत के लिए दी हैं।"

मौलाना कारी इसहाक गौरा ने आगे कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि इस मेले में हमारे घर की ख्वातीन जाती हैं। उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। हमें अपनी तहजीब, अपने कल्चर और अपने वसूलों को याद करना चाहिए। हमें अपने वसूलों को ऐसा पेश करना चाहिए कि आप यकीनन मुसलमान हैं।

ये भी पढ़ें:मुस्लिम आक्रांताओं के कारण 800 सालों में आधी हो गई हिंदुओं की आबादी,योगी का दावा

मोहम्मद साहब से मोहब्बत पर एफआईआर कराना लोकतंत्र की तौहीन

इससे पहले जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि मोहम्मद साहब से मोहब्बत का इजहार करने पर एफआईआर दर्ज करना सिर्फ इंसाफ के खिलाफ ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के उसूलों की तौहीन है। मौलाना कारी इस्कार ने मंगलवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि मोहब्बत-ए-रसूल इमान का हिस्सा है और इस मोहब्बत का इजहार करना मुसलमानों का बुनियादी हक है। लेकिन अफसोस कि बात है कि इसको लेकर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की मोहब्बत को कोई ताकत हमारे दिलों से नहीं निकाल सकती। लेकिन मुसलमानों को यह भी याद रखना चाहिए कि मोहम्मद साहब ने ऐसे मौकों पर सब्र, हिकमत और अमन बरकरार रखने की तालीम दी है, इसलिए हमे पूरा ध्यान रखना होगा कि कहीं हमारी जल्दबाजी या नासमझी से दुश्मनों को फसाद फैलाने का मौका न मिल जाए।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |