ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊकोपागंज में महिला से युवकों ने की छेड़खानी, थाने में दी तहरीर

कोपागंज में महिला से युवकों ने की छेड़खानी, थाने में दी तहरीर

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम खेत में घास काट रही एक महिला से गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर दोनों ने उससे मारपीट की। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़िता...

कोपागंज में महिला से युवकों ने की छेड़खानी, थाने में दी तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,मऊMon, 12 Aug 2019 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम खेत में घास काट रही एक महिला से गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर दोनों ने उससे मारपीट की। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने इसकी तत्काल सूचना 100 डायल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत में लेते हुए थाने लेकर आयी और पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने थाने में दो लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि रविवार की शाम करीब चार बजे वह गांव में एक खेत में घास काट रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उससे मारपीट कर दिया। महिला से मारपीट करते देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, जिस पर दोनों आरोपी भाग निकले। उधर, महिला इसकी तत्काल सूचना 100 डायल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ थाने लाते हुए पूछताछ की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें