Mau News: एचआईवी/एड्स के प्रति जनपद स्तरीय यूथ मैराथन दौड़ 11 को
Mau News: मऊ, संवाददाता। एचआईवी/एड्स के प्रति जनपद स्तरीय मैराथन दौड़ 11 कोएचआईवी/एड्स के प्रति जनपद स्तरीय मैराथन दौड़ 11 कोएचआईवी/एड्स के प्रति जनपद स्तरीय मैरा

Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में 11 अगस्त को जनपद स्तरीय यूथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर एचआर सोनी ने बताया कि पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की मैराथन आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: छह बजे होगा। पुरुषों की दौड़ मिर्जाहादीपुर चौराहे से आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज होते हुए सोनीधापा मैदान तक तथा महिलाओं की दौड़ मिर्जाहादीपुर चौराहे से रेलवे ओवरब्रिज के पहले तक आयोजित की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस जनजागरूकता अभियान का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें तथा युवाओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें।


