
नहर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
संक्षेप: Mau News - मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना गांव में मंगलवार सुबह नहर में युवक मनीष सिंह का शव मिला। लोगों ने छठ पर्व के दौरान नहर में स्नान करते समय शव देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच के लिए जिला...
मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना गहना गांव में मंगलवार अल सुबह नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद शव कि पहचान गहना निवासी मनीष सिंह पुत्र संजय सिंह के रुप में हुई। पुलिस ने शव कि पहचान होने के बाद जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मैके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह छठ पर्व के अवसर पर लोग नहर किनारे स्नान और पूजा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने नहर में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही हलधरपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला भेज दिया। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनीष सिंह ने दीवाली के दिन नई बाइक खरीदी थी। आशंका है कि वह बाइक सीखते समय नहर में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मनीष अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। कुछ देर बाद सीओ मधुबन अभय प्रताप सिंह भी पहुंचे हुए हैं और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




