मंदिर के अंदर पंखे के हुंक से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी
Mau News - कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपेश्वरी माता मंदिर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पंखे से लटकता मिला। इसकी पहचान 26 वर्षीय सौरभ सोनकर के रूप में हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या की हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पूराघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित कोपेश्वरी माता मंदिर के अंदर शुक्रवार की सुबह युवक का शव पंखे के हुंक से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित कोपेश्वरी माता मंदिर में शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे लोग पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे। इसी दौरान मंदिर के अंदर पंखे के हुंक से एक युवक का शव लटकता देखकर लोगों के होश उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना कोपागंज पुलिस और फोरेसिंक टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त नगर पंचायत कोपागंज के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी 26 वर्षीय सौरभ सोनकर पुत्र मूलचंद सोनकर के रूप में किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता के साथ निरीक्षण करके साक्ष्य को एकत्र करते हुए जांच में जुटी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान पता चला है कि कुछ पारिवारिक कलह से परेशान होकर युवक ने आत्म हत्या किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


