Mau News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: घोसी के करमपुर बड़राईं में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। विवाद के चलते पत्नी ने पुलिस को बुलाया था, जो समझा-बुझाकर चली गई। युवक ने रात में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mau News: घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के करमपुर बडराईं में रविवार की रात पत्नी से विवाद के बाद पत्नी द्वारा पुलिस बुलाने व पुलिस द्वारा समझा बुझाकर वापस जाने के बाद युवक ने कमरे में पंखे के हुक से साडी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक न उठने पर जब पत्नी दरवाजा खुलवाने पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। परिजन युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के करमपुर बडराईं निवासी विनय कुमार सिंह उम्र 30 पुत्र बंकेश सिंह का विवाह नवंबर 2024 में प्रतापगढ़ निवासिनी सोनम सिंह के साथ हुआ था।

परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था जिसके कारण पत्नी मायके में ही रहती थी व युवक गुड़गांव स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था विवाद के कारण ही उक्त युवक अपने परिवार से अलग होकर रहता था। विनय की पत्नी सोनम सिंह करीब 20 दिन पूर्व ही ससुराल आई थी वहीं विनय कंपनी से छुट्टी लेकर विगत 8 जुलाई को घर आया था। रविवार की देर शाम करीब 9 बजे युवक का पत्नी से विवाद हो गया जिसके बाद पत्नी ने डायल 112 पर काल कर पुलिस बुला ली। डायल 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों को समझा बुझाकर वापस लौट गई। पुलिस के वापस जाने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। रात में किसी वक्त उसने पंखे के हुक से साडी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आहट न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक फंदे से लटका हुआ था। सांस चलने की आस में परिजन उसे लेकर आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय एफएसएल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।