प्रावि कइयां की छात्राओं के योग प्रदर्शन को मिली सराहना
Mau News - लखनऊ के गोमतीनगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में रतनपुरा के प्राथमिक विद्यालय कइयां की छात्राओं के योग प्रदर्शन की सराहना की गई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संदीप सिंह और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। छात्रा अंजलि ने शिव तांडव स्त्रोत का सस्वर वाचन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मऊ, संवाददाता। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित दयाल गेटवे में रविवार को आयोजित प्रगति 2026 आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंची जनपद के शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के प्राथमिक विद्यालय कइयां की छात्राओं के योग प्रदर्शन को खूब सराहना मिली। इस दौरान मुख्य अतिथि संदीप सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा), पार्थ सारथी सेन शर्मा (अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश), मोनिका रानी (महानिदेशक स्कूल शिक्षा), जाकिर एडम (चीफ यूनिसेफ उत्तर प्रदेश), गणेश कुमार (निदेशक एससीईआरटी लखनऊ), मुकेश सिंह (उप निदेशक केजीबीबी), जीवेन्द्र सिंह ऐरी (विशेषज्ञ बालिका शिक्षा), श्याम किशोर तिवारी (एडी बेसिक लखनऊ), सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा अंजलि ने शिव तांडव स्त्रोत का सस्वर वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम के साथ प्रमुख रूप से अनिल कुमार चौरसिया ,अंजनी कुमार सिंह, आभा त्रिपाठी, अनीता यादव रहीं । एडी बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्रा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ संतोष कुमार उपाध्याय ने टीम के अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


