ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमऊ में महिला के गले से चेन काट ले गईं महिलाएं, मचा हड़कंप

मऊ में महिला के गले से चेन काट ले गईं महिलाएं, मचा हड़कंप

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास ऑटो में सवार एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग गिरोह की दो महिलाएं काटकर फरार हो गईं। इस बीच पीड़ित महिला के चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय...

मऊ में महिला के गले से चेन काट ले गईं महिलाएं, मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,मऊSun, 30 Jun 2019 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास ऑटो में सवार एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग गिरोह की दो महिलाएं काटकर फरार हो गईं। इस बीच पीड़ित महिला के चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर चैन स्नेचिंग गिरोह की दोनों महिलाओं को धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चैन स्नेचिंग गिरोह की दोनों महिला सदस्यों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। उधर आए दिन शहर कोतवाली क्षेत्र में चैन छिनैती की घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। संभ्रांत नागरिकों ने चेताया है कि अगर जल्द से जल्द चैन छिनैती की घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। बलिया जिले के ग्राम सुजायत बगही चितबड़ा गांव निवासिनी वंदना सिंह पुत्री राम बहादुर सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा अस्पताल पीछे इमिलिया में किराए का कमरा लेकर रहती है और एक अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई करती है। नित्य की भांति वह शनिवार को शहर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा से ऑटो पकड़कर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुईं। इस दौरान रास्ते में दो महिलाएं भी ऑटो में सवार हो गईं। ऑटो में सवार दोनों महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी। इस बीच दोनों संदिग्ध महिलाओं ने पीड़िता वंदना सिंह के गले का सोने का चैन काट ली। चैन काटने के बाद दोनों महिलाएं ऑटो से उतरकर भागने लगी। इस बीच पीड़िता महिला के चीखने-चिल्लाने पर काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चैन काटकर भाग रही दोनों संदिग्ध महिलाओं को धर दबोचा गया। दोनों संदिग्ध महिलाओं को स्थानीय लोगों ने सारहू पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। सारहू पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों महिलाओं को शहर कोतवाली भेजवा दिया। हिरासत में ली गईं दोनों संदिग्ध महिलाओं से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक सोने के चैन का कुछ भी पता नहीं चल सका है। उधर आए दिन शहर कोतवाली क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की घटना से स्थानीय व्यापारियों समेत संभ्रांत नागरिकों में काफी आक्रोश है। व्यापारियों समेत संभ्रांत नागरिकों ने चेताया है कि अगर जल्द से जल्द चैन छिनैती की घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें