सुहागिनों ने विधि विधान से की वट सावित्री की पूजा
Mau News - महिलाओं ने मऊ में शनिवार को वट सावित्री पूजा विधि-विधान से की। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजा के दौरान वट वृक्ष के चारों ओर मेले जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने व्रत कथा सुनकर और विभिन्न सामग्री अर्पित करके पूजा संपन्न की।
मऊ, संवाददाता। महिलाओं ने शनिवार को शहर से लेकर देहात तक वट सावित्री की विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रती सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा किया। वट वृक्षों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। वट सावित्री की पूजा के लिए सूर्योदय के साथ ही वट के वृक्ष के नीचे सुहागिन जुटना शुरू हो गई थीं। सबसे पहले वृक्ष की अक्षत पुष्प आदि से पूजन अर्चन किया। वहीं व्रती महिलाओं ने हलवा-पूड़ी, गुड़, भिगोया चना, आटे से बनी मिठाई, कुमकुम, रोली, पांच प्रकार के फल, पान का पत्ता, धूप, घी का दीया और जल वट वृक्ष की जड़ पर अर्पित किया।
पति की लंबी उम्र के लिए व्रती सुहागिनों ने वट सावित्री माता को प्रसाद के अलावा सोलह शृंगार की सामग्री भी चढ़ाई। इसके बाद वट वृक्ष के तने को कच्चे सूत (धागा) से लपेट कर व्रत रखने वाली महिलाओं ने 7 या 21 या 51 या 108 बार परिक्रमा की। पुरोहित ने महिलाओं को व्रत कथा सुनाया। इसमें सावित्री ने यमराज के चंगुल से सत्यवान को छुड़ाने की कथा सुनाई। इस दौरान सुबह वटवृक्ष के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। इधर महिलाएं पूजा पाठ में व्यस्त रहीं उधर साथ आए बच्चे उछलकूद में व्यस्त रहे। दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने तीसरे पहर मीठा भोजन कर व्रत पूर्ण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


