केन्द्रों पर बोरे का अभाव, खरीद हो सकती है प्रभावित
Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना में किसानों के लिए गेहूं की खरीद हेतु आठ क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। हालांकि, बोरों की कमी के चलते खरीद प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी और किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में किसानों के गेहूं की खरीद को लेकर कुल आठ क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर, भौरेपुर, गालिबपुर, बनियापार, सरसेना, कोलौरा तथा वरिष्ठ विपणन केंद्र चिरैयाकोट व सिगाड़ी शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। हालांकि, बोरों की कमी के चलते अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि बोरों की उपलब्धता होते ही खरीद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सिगाड़ी वरिष्ठ विपणन केंद्र के प्रभारी इसरार अहमद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी और गेहूं खरीद की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो जाएगी।
उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे अपने पंजीकरण अवश्य कराएं और निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचकर टोकन के अनुसार अपनी उपज की बिक्री करें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


