मादी दुल्लह साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद की हुई बोहनी
Mau News - दोहरीघाट (मऊ) में सोमवार को मादी बाजार साधन सहकारी समिति पर 22वें दिन गेहूं खरीद की शुरुआत हुई। किसान सुर्यनाथ शाही ने 30 कुंतल गेहूं तौल कराकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। केंद्र प्रभारी बरखू राजभर ने बताया कि किसानों से संपर्क किया जा रहा है और उम्मीद है कि धान खरीद में तेजी आएगी।

दोहरीघाट (मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मादी बाजार साधन सहकारी समिति पर सोमवार को 22वें दिन गेहूं खरीद की बोहनी हो गई। केंद्र पर किसान सुर्यनाथ शाही का अध्यक्ष ज्ञानिश शुक्ल और केंद्र प्रभारी बरखू राजभर ने मलापर्ण कर स्वागत किया। तथा किसान से कांटे का पूजन कराकर तौल शुरू कराई। केंद्र पर कुल 30 कुंतल धान की तौल हुई। साधन सहकारी समिति मादी दुल्लह को धान खरीद के लिए केंद्र बनाया गया है। लेकिन अभी गेहूं की फसल कटी न होने कारण किसान तौल कराने नहीं पहुंच रहे थे। सोमवार को किसान सुर्यनाथ शाही ने 30 कुंतल गेहूं तौल कराकर शुभारंभ कराया।
केंद्र प्रभारी बरखू राजभर ने बताया कि कांटा, पल्लेदार और बोरे आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। बताया किसानों का गेहूं अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है। जब भी किसान केंद्र पर गेहूं लेकर लाएंगे, खरीद कर ली जाएगी। 22 वें दिन एक किसान से 30 कुंतल धान खरीद हुई है। किसानों से भी संपर्क किया जा रहा है। अब धान खरीद रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। इस दौरान योगेश्वर राय, बंटू राय, लिटिल राय, राहुल यादव, रामसिंह मौर्य सहित अन्य लोग रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


