शादी को दो दिन, अब तो सिलेंडर दिला दीजिए
मऊ में शादी समारोह के लिए कामर्शियल सिलेंडर के 500 से अधिक आवेदन हो चुके हैं, लेकिन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। शादी की तैयारी में लोग परेशान हैं। जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी का कहना है कि सभी को सिलेंडर मिल जाएगा, लेकिन हकीकत कुछ और है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

मऊ, संवाददाता। शादी समारोह में कामर्शियल सिलेंडर के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 500 के पार हो चुकी है। जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि 26 अप्रैल तक जिन कार्डधारकों के परिवार में शादी है, उन्हें सिलेंडर को लेकर मैसेज चला गया है। संबंधित एजेंसी से सिलेंडर ले सकते हैं। लेकिन हकिकत कुछ और ही दिख रही है। लोग सिलेंडर के लिए सुबह से लेकर शाम तक एजेंसी और जिला पूर्ति कार्यालय का रास्ता नाप रहे है। फिर भी उन्हें शादी के लिए न तो घरेलू गैस सिलेंडर या कामर्शियल ही मिल पा रहा है। ऐसे में कैसे शादी-विवाह का आयोजन संपन्न होगा परेशान दिख रहे है।
जिला पूर्ति कार्यालय में मंगलवार पर से दोहरीघाट ब्लॉक के गोंठा निवासी देवेंद्र कुमार अपनी पुत्री के शादी का कार्ड लेकर दोबारा पहुंचे थे। उन्होंने ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर कामर्शियल सिलेंडर के लिए सप्ताह भर पहले आवेदन किया था। तब बताया गया था कि तीन से चार दिन में मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। जबकि 24 अप्रैल को पुत्री की शादी है। अभी तक कोई मैसेज नहीं आया है। आज यानी 21 अप्रैल को दूसरी बार सिलेंडर के लिए आया हु। लेकिन कोई भी कर्मचारी कुछ नही बता रहा है। बस यही कह रहे है कि मिल जाएगा। आखिर कब मिलेगा, बुधवार से घर पर हलवाई आ जाएंगे मिठाई बनाने के लिए। अब तो ऐसा लग रहा है कि कोई दूसरा ही उपाय करना पड़ेगा। इसी तरह घोसी तहसील के नदवासराय क्षेत्र से पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि तहसील पर आवेदन नहीं लिया जा रहा है। वहीं बेटी की शादी का कार्ड लेकर आए एक व्यक्ति ने बताया कि बेटी की 27 अप्रैल को शादी है। चार सिलेंडर के आवेदन के साथ कार्ड भी लगाया हु। नही मिलेगा तो बहुत दिक्कत होगी। साहब से गुजारिश किया हु की किसी तरह दिलवा दीजिए नही तो इज्जत चली जाएगी। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शादी कार्ड के साथ आवेदन करने वालों को कामर्शियल सिलेंडर सिक्योरिटी मनी जमा करने पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी तक कोई ऐसा नही है जिसे सिलेंडर न मिला हो। अगर किसी को अब तक नही मिला है वह मुझे सूचना दे। हर हाल में सभी को कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।होटल और रेस्टोरेंट वालों की दिक्कतें बढ़ींमऊ। शादियों में कामर्शियल सिलेंडर की मांग को देखते हुए होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को कामर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता में दिक्कत हो रही है। बिरयानी की दुकान चलाने वाले अशरफ का कहना है कि जबसे संकट शुरू हुआ एक सिलेंडर ही मिला है। दुकानदारी चौपट हो गई है। एक होटल संचालक ने बताया कि 15 अप्रैल से पहले 20 फीसदी तक कामर्शियल सिलेंडर मिल रहा था। अब फिर संकट आ गया है।पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति मांग से 20 फीसदी हुई कममऊ। गेंहू की कटाई के साथ ही वैवाहिक सीजन में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी मांग से पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे हैं। देहात क्षेत्र में तो पिछले एक सप्ताह से दिक्कत थी, अब शहर में भी समस्या बढ़ने लगी हैं। सोमवार को शाम तक शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों पंप ड्राई हो गए। हालांकि मंगलवार की सुबह तक टैंकर आने से बंद पेट्रोल पंप चालू हो गया। इसके बाद भी कुछ पेट्रोल पंप पर टैंकर न आने ड्राई रहे। वहीं कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल 100 से अधिक और डीजल की 300 तक ही मिलने से लोग परेशान दिखाई दिए। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि घाटा कम करने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने सप्लाई में 20 से 25 फीसदी की कमी कर दी है। सर्वाधिक दिक्कत एचपी और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर दिख रही है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पड़ोस के जिलों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जिले में मांग बढ़ी है। कुछ पंपों पर दो से तीन घंटों के लिए दिक्कत हुई भी होगी तो वहां पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता करा दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


