ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊबुनकरों को मिलेगा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार

बुनकरों को मिलेगा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार

सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अरविंद सिंह ने बताया कि जनपद में हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के...

बुनकरों को मिलेगा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार
हिन्दुस्तान टीम,मऊSat, 28 May 2022 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अरविंद सिंह ने बताया कि जनपद में हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2022-23 संचालित की जा रही है। हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे बुनकर सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय निजामुद्दीनपुरा में अपना सैम्पल 19 सितम्बर तक जमा कर योजना का लाभ उठाएं।

बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए मऊ, आजमगढ, बलिया, गाजीपुर के हथकरघा बुनकरों को प्रथम पुरस्कार 20000, द्वितीय पुरस्कार 15000 एवं तृतीय पुरस्कार 10000 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायगा। परिक्षेत्र स्तर पर चयन किये गये हथकरघा बुनकरों को राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रथम पुरस्कार 100000, द्वितीय पुरस्कार 50000 एवं तृतीय पुरस्कार 25000 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायगा। हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे व्यक्तिगत बुनकर, हथकरघा सहकारी समिति के सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुनकर द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूने जैसे हथकरघा पर उत्पादित वस्त्र पूर्ण साइज में पूर्ण विवरण सहित सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय निजामुद्दीनपुरा में अपना सैम्पल 19 सितम्बर 2022 तक जमा कर योजना का लाभ उठाएं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें