48 घंटे बाद भी नहीं शुरू हो सकी पेयजलापूर्ति
Mau News - मऊ में रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण शहरवासियों को 48 घंटे से पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। नगर पालिका के उच्चाधिकारियों की उदासीनता से लोग परेशान हैं। मुहल्ले में...

मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए जेसीबी से खोदे गए गडढे के दौरान टूटी पाइप लाइन की मरम्मत शनिवार को भी नहीं हो पाया। नतीजतन शहरवासियों को लगातार दूसरे दिन भी पेयजलापूर्ति नहीं हो सका। पेयजलापूर्ति के अभाव में नगरवासी में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका समेत उच्चाधिकारी संवदेनशून्य बने हुए हैं। शहर क्षेत्र के सबसे घनी आबादी वाले मुहल्ला हट्ठी मदारी में बीते 48 घंटे से नगर पालिका की पेयजलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसको लेकर मुहल्लेवासियों ने नगर पालिका के उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक पेयजलापूर्ति नहीं बहाल किया जा सका। नतीजतन शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोग पेयजल के लिए बिलबिलाते नजर आए। काफी मशक्कत के बाद नगर पालिका ने एक पानी की टंकी को मुहल्ले में लगाया, जिससे किसी तरह से पानी ढोलकर लोग काम चलाने का प्रयास किए। मुहल्ले के निवासी तैययब, अजमल, राशिद, अमित, जयकृष्ण का कहना है कि पानी की भीषण समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी मुहल्ले में पेयजलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। पानी के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी नित्य क्रिया को लेकर लोगों को उठानी पड़ रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता से लोगों में काफी आक्रोश है।
बिना सूचना के खोद दिया गया है गड्ढा
सेतु निगम के कर्मचारियों ने बिना किसी सूचना के ओवरब्रिज निर्माण के लिए गड्ढे खोदना शुरु कर दिए है। जबकि नियम के अनुसार पहले अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, फिर गड्ढे खोदने का कार्य करना चाहिए। नगर पालिका नई पाइप लाइन बिछाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जगह के अभाव में नई पाइप लाइन बिछाया संभव नहीं है। प्रयास किया जा रहा है कि किसी तरह से आम जनता को पेयजलापूर्ति बहाल किया जाए।
अरशद जमाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मऊ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।