मुफ्त में बांटी गई शराब जहरीली के साथ हो सकती है घातक
Mau News - - जिला आबकारी अधिकारी ने लाइसेंसधारी दुकान से शराब खरीदने की किया अपील मुफ्त में बांटी गई शराब के साथ हो सकतीमुफ्त में बांटी गई शराब के साथ हो सकतीमुफ

मऊ, संवाददाता। जिला आबकारी अधिकारी मो.असलम ने बताया कि अवैध स्थानों से खरीदी गई या कहीं भी मुफ्त में बांटी गई शराब जहरिली हो सकती है। इसमें मिथाइल अल्कोहल भी मिला हो सकता है। मिथाइल अल्कोहल एक घातक जहर है। इसकी थोड़ी सी भी मात्रा पीने से व्यक्ति अंधा हो सकता है और उसकी मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने लाइसेंसधारी संचालित देसी शराब, कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों से ही शराब खरीद कर उसका सेवन करने की अपील किया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में देशी शराब की बिक्री केवल टेट्रा पैक में की जा रही है और प्लास्टिक की बोतल में देशी शराब की किसी भी प्रकार के ब्राण्ड की मदिरा की बिक्री नहीं की जाती है।
इसलिए किसी भी दशा में अवैध स्थानों/अड्डों से खरीद कर शराब का सेवन न करें। इसके अतिरिक्त ईंट-भट्ठा मालिकों को सचेत किया कि अपने ईंट भट्ठा परिसर से अवैध मदिरा का निर्माण एवं विक्रय कदाचित न होने दें। किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फी नम्बर 14405 एवं व्हाट्सऐप नम्बर 9454466019 तथा आबकारी निरीक्षक, सदर, मऊ 9454466201, आबकारी निरीक्षक, घोसी, मऊ 9454466202, आबकारी निरीक्षक, मुहम्मदाबाद 9454465887 व आबकारी निरीक्षक, मधुबन 9454466998 एवं जिला आबकारी अधिकारी, मऊ के मोबाईल नम्बर-9454465623 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




