ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ डीसीएसके पीजी कालेज में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा किया...

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
मऊ। निज संवाददाता Wed, 03 Oct 2018 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ डीसीएसके पीजी कालेज में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा किया गया।
इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में पंजीकरण कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है, इस अधिकार का प्रयोग तभी किया जा सकता है, जब मतदाता सूची में मतदाता का नाम अंकित होगा। जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा कि मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है, इसका प्रयोग हर नागरिक का अधिकार होता है। लेकिन इस अधिकार का प्रयोग तभी संभव है, जब अधिक से अधिक लोग मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण कराएंगें। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है। इस अधिकार का प्रयोग सभी मतदाताओं को करना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवा अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची पंजीकरण के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, संतोष सिंह, संजीव जायसवाल, आलोक जायसवाल, विजय राजभर, रामप्रवेश राजभर, आनंद सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें