बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुना रहें बीएलओ

Feb 15, 2026 01:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहे। लोग अपने नाम ड्राफ्ट में देख सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक 14.13 लाख मतदाताओं के आंकड़े प्राप्त हुए हैं, जिनमें मृतक और अनुपस्थित मतदाता शामिल हैं।

बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुना रहें बीएलओ

मऊ, संवाददाता। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को बूथों पर बीएलओ उपस्थित है और आने वाले लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुना रहे हैं। कोई भी व्यक्ति बूथ पर आकर अपना नाम ड्राफ्ट में देख सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जिले में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य चार नवंबर से 26 दिसंबर तक चला। इस बीच में 14.13 लाख मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें लगभग तीन लाख मृतक, स्थानातंरित/अनुपस्थित और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 77 हजार नो मैपिंग वाले मतदाता चिह्नित किए गए हैं।

उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से जनरेट नोटिस बीएलओ की ओर से तामील कराए जाएंगे। इन नोटिसों के संदर्भ में सुनवाई और मतदाताओं के अभिलेख प्राप्त किए जाने की कार्यवाही के लिए आयोग ने अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अधिसूचित किए हैं। इस अभियान के तहत रविवार को जनपद की चारों विधानसभा की 1796 बूथों पर बीएलाओ उपस्थित रहेंगे। और मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाएंगे। अगर कहीं से कोई शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।