पेशकार पैसे लेते वायरल वीडियो का प्रभारी मंत्री लिया संज्ञान, डीएम से मांगी रिपोर्ट
Mau News - मऊ में मधुबन तहसील के पेशकार का पैसा लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिलाधिकारी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। आरोप है कि 60 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 2500 रुपये पहले दिए गए थे।
मऊ, संवाददाता। जनपद के मधुबन तहसील पर तैनात पेशकार का पैसा लेते वायरल वीडियो का प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट में मांगी है। स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि आरोप सही मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी। मधुबन तहसील पर तैनात पेशकार गिरीश यादव का बीते दिनों एक वीडियो पैसा लेते हुए वायरल हुआ था। वीडियो बनाने वाले भान चंद्र चौहान के अनुसार उनके पिता से वरासत दर्ज करने के लिए कुल 60 हजार रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2500 रुपये पहले दिए गए और बाद में 45 हजार रुपये देते समय पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया।
वायरल वीडियो में पेशकार नोट गिनते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आपके अपने प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। वहीं वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने पर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा जो भी दोषी होगा, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, हमारी सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को निर्देश दिया है कि वे इस मामले का संज्ञान लें, जांच कराएं और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



