
मारपीट मामले में दोनों पक्षों से 21 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज
Mau News - कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम काछीकला में 24 अक्तूबर को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ...
पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम काछीकला में विगत 24 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे पुराने रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चला था। इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 21 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष से ऊषा देवी ने आरोप लगाया है कि विगत 24 अक्तूबर की रात करीब 8.30 बजे भरत चौहान उनके घर की छत पर चोरी की नीयत से चढ़ गया। जब उनकी पुत्रवधू ने शोर मचाया तो विपक्षी फूलबदन, रामबचन, गुलाब, लक्ष्मण, अमरीश, रामाशीष, अवनीश, मतोशी, चंदा, छोहाड़ी, भरत कुल 11 लोगों ने मिलकर गालियो देते हुए लाठी-डंडा और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

दूसरे पक्ष के फूलबदन चौहान ने आरोप लगाया कि उसी रात लगभग आठ बजे, छत पर चढ़ने की बात पर विवाद हुआ और दूसरे पक्ष के 10 लोगों सूर्यनाथ, ऊषा, निधि, आकाश, संतोष, सुनील, अनील, घनश्याम, सोनू और गुड्डू ने लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया, जिससे भरत, शुभम, शांति, छोहाड़ी, फूलबदन और अवनीश कुल 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच चल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


