Mau News: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल, दी तहरीर
Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद।हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाबत दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते

Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत सचुई नहर पुलिया पर शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाबत दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए एक दर्जन लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्ष के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दामोदरपुर निवासी घायल प्रद्युम्न यादव पुत्र रामविलास द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक शनिवार शाम वह अपने बड़े भाई बिजेंद्र संग मोटरसाइकिल से चिरैयाकोट बाजार से दवा लेकर घर जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में सचुई नहर पुलिया पर घात लगाए मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के गोविंद की तहरीर के मुताबिक शनिवार शाम वह सचुई नहर पुलिया के समीप अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान विपक्षी ने आकर गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की।


