
प्रधान के साथ बाइक सवारों ने की मारपीट, 18 पर केस
Mau News - घोसी के मुस्किया गांव में सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर के स्वागत के लिए ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर और युवकों ने मिलकर तैयारी की। इसी दौरान, 18 युवक बाइकों पर आए और प्रधान तथा उनके साथियों के साथ मारपीट की, जिससे प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 18 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घोसी। कोतवाली अंतर्गत मुस्किया में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के आगमन के लिए रविवार की शाम स्वागत के बाबत फोरलेन पर मुस्किया गांव के सामने गांव के युवकों संग ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा फूल माला लेकर खड़े थे। इसी दौरान छह बाइकों पर सवार होकर 18 की संख्या में युवक पहुंचे और गाली गलौज करते हुए प्रधान और उसके साथियों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की इस घटना में प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा गंभीर रूप से घायल हो गए। भागते समय उक्त युवकों की एक बाईक मौके पर ही छूट गई। डायल 112 पर सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 18 लोगों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




